सोमवार, 17 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ ओलंपिक उदघाटन

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में हरेली के पावन अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब धनगांव में छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलकूद का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री तोषण चुरेन्द्र अध्यक्षता श्री प्रताप कंवर विशेष अतिथि हुमन कोसमा फूलसिंह विश्वकर्मा सेवा मसिया द्वारा बजरंग बली के छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर किया गया।अतिथि स्वागत पश्चात आतिथ्य उद्बोधन में मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते छत्तीसगढ़ के मुखिया मान. भूपेश बघेल को धन्यवाद करते हुए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गिल्ली डंडा पिट्ठूल सखली लंगड़ी दौड़ कबड्डी खोखो रस्साकसी बांटी बिल्लस फुगड़ी गेठ़ी दौड़ भंवरा 100मीटर दौड़ लंबी कूद रस्सी कूद और कुश्ती जैसे खेलो को जीवंत कर देश तक पहुंचाने का विश्व में अनूठा इतिहास रचा है। साथ ही अपने विचार रखे कि "शरीर माध्यम धर्म खलु साधनम्" अर्थात खेल से हमारा शरीर और मन तंदुरुस्त रहता है। हमारे जीवन मैं खेल का विशेष महत्व है। और उदबोधन के अंत मे कविता "लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालों की हार नहीं होती" से वाणी विराम दिये।विशेष अतिथि हुमन कोसमा द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना से खेल को खेलने कहा गया। उदबोधन पश्चात अतिथियों द्वारा गिल्ली डंडा से खेल कूद का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन अश्वनी पटेल पीटीआई अर्जुन्दा द्वारा किया गया।इस अवसर समस्त ग्रामवासी व राजीव युवा मितान क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय