शुक्रवार, 3 मार्च 2023

बिल्ली और चूहे

०४/०३/२३ को एक प्रयास 

चूहे और बिल्ली

चूहों की एक टोली है।
करते हंसी ठिठोली है।

बिल्ली को न रास आई।
खाने एक युक्ति बनाई।

चूहे एक  नित वो खाती।
मन ही मन खुशी मनाती।

बिल्ली से चूहे परेशान।
कैसे करें इसका निदान।

बुढ़े चूहे ने युक्ति सुझाई।
सुन चूहों ने खुशी मनाई।

बिल्ली गले में घंटी बाधेंगे।
उसकी हम आहट जानेंगे।

बिल्ली संग दौड़ लगाऐंगे।
घंटी की मेडल पहनाऐंगे।

बिल्ली मौसी भी मान गयी।
दौड़ की खातिर तान गयी।

चूहे पीछे बिल्ली है आगे।
जी जान से जमकर भागे।

पहला नंबर बिल्ली आयी।
चूहे टोली ने घंटी पहनायी।

जब बिल्ली आती खाने को।
थे तैयार चूहे भाग जाने को।

चूहों की टोली चैन से रहते।
एक दुजे को धन धन कहते।

तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय