हिन्दी
अद्भुत अनुपम है सखी,हिन्दी अपनी भाष।
महके उपवन की कली,दमके यह अभिलाष।।१।।
जीवन जब तक ये रहे,आँग्ल करदे त्याग।
करो प्रेम नित हिन्द से,सदा रखो अनुराग।।२।।
हिन्दी बिन्दी हिन्द की,दमके रवि सम भाल।
मर्यादित हो वर्तनी,रहिये बनकर ढाल।।३।।
मीठी मधुरस घोलती,हिन्दी भाव विभोर।
देवभाष की है सुता,पसरे चारों ओर।।४।।
जननी भाषा है प्रखर,रक्षित करलें आज।
उत्तर से दक्षिण तले,हो हिन्दी से काज।।५।।
हिन्दी में शुभकामना,देते रहिये रोज।
हिन्दी की शब्दावली,नित्य-नित्य हो खोज।।६।।
हिन्दी बोले गर्व से,चलिये छाती ठोक।
कौन भला रोके हमें,बनी न ऐसी नोक।।७।।
हिन्दी भारत मात की,सदा बढ़ाये शान।
इनकी रक्षा के लिए,रखलें हाथ कमान।।८।।
सर्व धर्म सम भाव से,रखना इनकी लाज।
हिन्द बाग नित हो अमर,सबको इनपे नाज।।९।।
आदि अंत सब हिन्द हो,भजते रहिये नित्य।
हिन्दी शर्मिन्दा न हो,करो न ऐसा कृत्य।।१०।।
तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'
धनगांव डौंडीलोहारा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें