दोहा
गणपति
हे गजपति गौरी सुवन,कर सबका कल्याण।
मान रहे नित आपका,सुखी सदा हो प्राण।।
रिद्धि सिद्धि के नाथ हो,सुत शुभ औ लाभ।
करुणा सागर गजवदन,गुण गाये अरुणाभ।।
प्रथम पूज्य हो देव तुम,महिमा अपरम्पार।
वेद व्यास के शिष्य हो,गाथा अति विस्तार।।
मात पिता के प्रिय बने,मोदक से अति नेह।
सूपकर्ण अति शोभते,मानो उजले मेह।।
शंकर के हो लाल तुम,गौरी करे दुलार।
कृपा रहे जो आपकी,मिटते कष्ट हजार।।
तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें