आन बान शान देखो,मेरी पहचान देखो,
अंग-अंग खिले उठे,जिसकी मुस्कान में।
जिनसे सुबह शाम,सदा है उन्हें सलाम,
मकहे है उपवन,बसी दिलो जान में।
सदा मेरे साथ रहे,मन अरदास करे,
आंच कभी आये नहीं,जान तेरी आन में।
नहीं छूटे साथ कभी,एक रहे मिल सभी,
प्रण करें मिल साथी,प्यार के जहान में।
तोषण चुरेन्द्र दिनकर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें