*बंदीछोरा*
छठे सिख गुरु हरगोविंद सिंहजी ने सर्वप्रथम सिखों का शस्त्रीकरण किया। उनका सिद्धांत था- " बलिष्ठ शरीर में ही सबल आत्मा का विकास होता है । जो व्यक्ति बाहरी शत्रु से नहीं लड़ सकता, वह मानसिक विकारों का किस प्रकार दमन कर सकता है ।
सम्राट जहांगीर ने दीवान चंदूलाल की शिकायत पर गुरु हरगोविंद सिंह को ग्वालियर के किले में कैद कर दिया। बाद में लाहौर के फकीर मियां ने जब जांहगीर को चेतावनी दी कि दुष्ट दीवान के कहने पर एक सच्चे तपस्वी को बंदी करने का परिणाम उसे राज्यच्युत होकर भुगतना पड़ेगा, तो घबराये जहांगीर ने फौरन गुरु हरगोविंद सिंह को छोड़ देने का हुक्म दिया।
शाही हरकारे परवाना लेकर ग्वालियर के किले में आये। तब गुरुजी ने कैद से छूटने से इंकार कर दिया । वे बोले, "मैंने इस कैदखाने में तमाम बेगुनाओं को जुल्म सहते देखा है। साधु सदैव मुक्त होता है। जहां मुक्ति है, वहां बंधन रह ही नहीं सकता । या तो सभी बेगुनाह कैदियों को छोड़ दिया जाय या मुझे भी यहीं रखा जाय।"
जहांगीर ने सभी बेगुनाह कैदियों को रिहा कर दिया। सिख- परंपरा में यह पुण्यगाथा 'बंदी छोरा' के नाम से गायी जाती है ।
प्रस्तुति
दिनेंद्र दास
कबीर आश्रम करही भदर
अध्यक्ष मधुर साहित्य परिषद् तहसील इकाई जिला- बालोद (छत्तीसगढ़)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें