शुक्रवार, 20 मार्च 2026

समय

​समय (घनाक्षरी छंद)


​टिक-टिक बोले घड़ी, पल-पल पीछे छोड़े,

धारा सी बहे रे घड़ी, मोड़ न मुड़त है।

बालपन खेल-कूद, युवा जोश भरा पूरा,

वृद्धता की देहली पे, नाता ये जुड़त है।

अवसर आता द्वार, पहचानो उसे तुम,

हाथ से निकल गया, पंख ले उड़त है।

बीता हुआ कल नहीं, लौट के कभी भी आता,

अहंकार की दीवार, पल में गिरत है।

​बीज बोया कर्म का जो, फल वैसा पावे नर,

न्याय की तराजू पे ही, जग ये तुलत है।

धैर्य की परीक्षा लेता, कठिन डगर पर,

सत्य की मशाल लिए, भाग्य जो खुलत है।

राजा हो या रंक यहाँ, सबको ही जाना पड़े,

साँसों की ये पूँजी देखो, धीरे से धुलत है।

कल-कल नदियाँ सी, आयु बह जाती सदा,

रेत की घड़ी के साये, काया यह घुलत है।

​सूरज उगा है आज, संध्या भी तो आएगी ही,

चक्र यह निरंतर , व्योम में फिरत है।

आलस को त्यागो अब, चेतना जगाओ तुम,

कायर जो बैठा रहे, शोक में घिरत है।

वक्त की पुकार सुनो, सृजन की राह चलो,

साधना की राह पे ही, सिद्धियांँ मिलत है।

समय महान वीर, समय ही बलवान,

समय की गोद में ही, सृष्टि ये खिलत है।


तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर' 

धनगांव डौंडीलोहारा 

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय