॥ नवरात्रि भक्ति गीत ॥
जय जय हे जगदम्बा भवानी, शक्ति स्वरूपा आदि कुमारी।
सिंहासन पर रजत मैया, भक्तों की रखवारी॥
ज्योति जगी घर-घर में तेरी, बाजे शंख-नगाड़े।
दर्शन अभिलाषा लेकर, आये भक्त तेरे द्वारे॥
शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, तीजी चंद्रघंटा सुखकारी।
कूष्माण्डा और स्कन्दमाता, कात्यायनी भयहारी॥
कालरात्रि मां महागौरी, सिद्धिदात्री वैभवशाली।
नौ कलशा में तेज विराजे, महिमा जग ने जानी॥
अंगना में जंवारा लहके, हरियाली है मुस्काए।
घी की जोत अनोखी मैया, तिमिर दूर कर जाए॥
लाल चुनरिया सोहे तन पर,कंचन थाल बेच।
श्रद्धा के फूलों की माला, चरण में है हर्षाया॥
भोर भये माँ द्वारे आए, नयनों में है प्यासा।
दीन-हीन सब शरण में, पूर्ण करना ऐसा॥
एक झलक को तरसे अँखियाँ, कब दर्शन दोगी।
भवसागर से पार लगाओ, हे मैया सुख-भोगी॥
तोषण कुमार चंद्रेन्द्र 'दिनकर'
धनगांव डौंडी लोहारा बालोद छ.ग.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें