सुमन खिले हैं उपवन में
सुमन खिले हैं उपवन में, खुशियों का है वास,
आपके आने से देखो, महका है आकाश।
बड़ी देर से राह में हम, नैन बिछाए बैठे थे,
आपके शुभ कदमों से अब, पूर्ण हुआ विश्वास।।
अतिथि देवो भवः कहते, यह संस्कृति हमारी है,
आपके चरणों से पावन, हुई यह देहरी सारी है।
नहीं शब्द हैं पास हमारे, कैसे महिमा गाएं हम,
आपकी उपस्थिति ही तो, हमको सबसे प्यारी है।।
हृदय-पटल पर अंकित होगी, यह बेला अनमोल,
गूंज रहे हैं अंतरमन में, मीठे-मीठे बोल।
स्नेह डोर से बंधे हुए हम, करते हैं मनुहार,
खुले हृदय से करते हम, आपका स्वागत-सत्कार।।
श्रद्धा के ये पुष्प समर्पित, करते नमन स्वीकार,
बनी रहे यह प्रीति सदा ही, बना रहे यह प्यार।
अभिनन्दन है, वंदन है, सौ बार नमन है आपको,
स्वीकारें यह तुच्छ भेंट और, हमारा यह आभार।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें