गुरुवार, 29 जनवरी 2026

सुमरन सियाराम के

समीक्षार्थ नेक राह पर चौपाई छंद

​सुमिरन कर प्रभु श्री रघुराई।
नेक राह पर चलो सदाई।
मन में सत्य और प्रेम बसाओ।
पर-हित, पर-सेवा अपनाओ।

​चलते रहो न भय मन लाओ।
दुविधा, दुख को दूर भगाओ।
संयम धर, करुणा चित्त धारे।
पावन पथ से नहीं किनारे।

​रहना तुम निष्काम हमेशा,
त्यागो मन से हर दुर्आशा।
धर्म-कर्म का ध्यान लगाओ,
जीवन अपना सफल बनाओ।

- -तोषण चुरेन्द्र "दिनकर"

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय