रविवार, 2 नवंबर 2025

अनजान


अनजान ( -कुण्डलियाँ )

1
तुझसे मैं अनजान हूं, हे कालों के काल।
लेने मुझको आ गये, चरण रखूं मैं भाल।
चरण रखूं मैं भाल, शरण तेरे चल आया।
लेकर प्रभु का नाम, छोड़कर सबकुछ माया।
तेरा तुझको दान, बचा ना अब कुछ मुझसे।
तुुझमें ही निर्वाण, हुआ जो सिर्जन तुझसे।

2.

जैसे जग सबके हृदय, छिपा राम पहचान।
छिपा आग माचीस में, फिर भी है अनजान।
फिर भी है अनजान, सदा हम कलजुग प्राणी।
मिश्री शरबत घोल, कथन हो अमरित वाणी।
साँच झूठ का खेल, कहीं भी खेलो कैसे।
मिले वही फल हाथ, बोत  जीवन में जैसे।

तोषण चुरेन्द्र "दिनकर" 
धनगांव डौंडीलोहारा
 बालोद छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय