मैं कहीं...
तेरी ज़ुल्फों की छांव में खो न जाऊं मैं कहीं।
दिल धड़कन तू सांस है जी न पाऊं मैं कहीं।
आंखें तेरी झील समंदर प्यार छुपा गहरा इनमें,
डुबकर तेरे इश्क़ में फना हो जाऊं मैं कहीं ।
बलखाती तू इस तरह जैसे हो पुरवा पवन,
सात सुरों की रागिनी बन न जाऊं मैं कहीं ।
मौजे उठती आरजू की एक तेरा दीदार हो,
रूसवा तुझे यूं देखते न हो जाऊं मैं कहीं।
हैं हजारों बंदिशें शहर-ए-मोहब्बत ऐ 'तोषण',
रहेगा मुझको गम सदा मिल न पाऊं मैं कहीं।
रचना
तोषण चुरेन्द्र दिनकर
धनगांव डौंडीलोहारा बालोद छत्तीसगढ़ ९५७५०७०६८९
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें