कहने दो जमानें को ये कुछ तो कहेंगे।
बनके रह गये पत्थर ठोकर तो सहेंगे।१//
हर कोई कहता हैं बंदा सुनता नहीं,
हम तो ठहरे साहब बहरे बहरे रहेंगे।२//
ठह्राव नहीं हममें लहराती नदियों सी,
रूकेंगे थोड़ी न अपनी राहों पर बहेंगे।३//
है कोई जात न कोई रंग यहाँ हमारा,
रंगालो जिस रंग हमें उसी में ढहेंगे।४//
ख़ुशी के धूप हो या गम के बादल काले,
'दिनकर' अब दिनकर ही बनके रहेंगे।
तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'
धनगांव डौंडीलोहारा
बालोद छत्तीसगढ़
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें