*कंटक पथ*
कंटक पथ लगता जीवन पर
फूल बिछाने मधुबन आती।
चलता पाता मंजिल अपना
राह कुसुम नित निरखत पाती।
धीरज धारण करते बढ़िये
बनके नायक ताने छाती।
जीना मरना हँसना रोना
सुख दुख तो है आती जाती।
सच्चा वीर वही है जग में
जिसने हँसना सीख लिया है।
पर सेवा उपकार जगत में
अपना जीवन भेट किया है।
कंटक देते घाव बदन को
पुष्प सदा ही महक दिया है।
दूसरों को जो खुश है करता
अपने दुख का घूँट पिया है।
तोषण कुमार चुरेन्द्र
धनगांव डौंडी लोहारा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें