सोमवार, 1 मई 2023

राम नवमी


राम नवमी की बधाई व शुभकामनाएं...

दीन दुखी सब पूजते,है नाथो के नाथ।
नारद शारद सब भजे,भजते शंभू नाथ।।

आज राम नवमी परब,होता मन उत्साह।
देव मनुज तकते सभी,हुई दर्श की चाह।।

बात मान पितु मात की,गमन किये वन राह।
कंटक पत्थर पर चले,निकले कभी न आह।।

करने जग कल्याण को,देने अद्भुत ज्ञान।
गले लगाते जो चले,ऊँच नीच सम जान।।

वैदेही रक्षा किये,लुटा दिये निज प्रान।
पिता मान मोक्ष दिया,जटायु हुये महान।।

खाये झूठे बेर को,दिया भक्ति नव ज्ञान।
मोक्ष शबरी की हुई,स्वर्ग हुआ प्रस्थान।।

मीत हुये सुग्रीव के, हुये साक्षी दिकमान।
माता सीता को ढूँढने,निकल पड़े हनुमान।।

शोर मिला हनुमान को,पहुँचे सीता के पास।
देकर प्रभु के मुद्रिका,जीत लिया विश्वास।।

दिया शोर प्रभु राम को,हर्षित मन श्री राम।
मगन हुये वानर सभी,सफल हुआ है काम।।

रावण मारे राम ने,लंक नगर ली जीत।
जय-जय बोलो राम की,सिया मिलन की प्रीत।।

अवध नगर लौटे सभी,जगमग जलते दीप।
जैसे दिनकर है गगन,वैसे समुंद शीप ।।

राम कथा अनंत सखा,अजब रचा संसार।
इसकी कथनी है बड़ी,माया गुन गोपार।।

जय श्री राम

दोहाकार
तोषण चुरेन्द्र
धनगांव डौंडी लोहारा

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय