सोमवार, 15 मई 2023

परिंदा हूँ मैं

उम्मीद है कि अभी ज़िदा हूँ मैं।
बिन परवाज़ उड़ता परिंदा हूँ मैं।

जीता नहीं  ख़ुदगर्जी में जिंदगी,
कहते हैं लोग तब्भी दरिंदा हूँ मैं।

मकाँ नहीं है जमीं पर मेरे यारों,
बहती हवाओं का बसिंदा हूँ मैं।

मांगते नहीं मुआफी गलतियों पे,
देख सिलसिला ये शर्मिंदा हूँ मैं।

लगाएँ तोह्मत किस्पे ऐ'दिनकर',
आस्तीन में जो करते निंदा हूँ मैं।

तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर' 
धनगांव डौंडीलोहारा 
बालोद छत्तीसगढ़
9575070689

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय