॥ माँ ॥
माँ तू चली गई कहाँ
छोड़ बियाबाँ जग मग में।
चल पाऊँगा कैसे माँ
काँटें भरे है पग पग में।
जो तू थी माँ साथ मेरे
मुझको कोई ग़म न था।
जाने से तेरे पहले कभी
आँखें मेरी नम न था।
याद तुझे करके रोता
बहते लहू मेरी रग रग में।
चल पाऊँगा कैसे माँ
काँटें भरे है पग पग में।
भुखी रहकर हमें खिलाई
सुलाती हमें खुद जगती थी।
हम जो हँसते तू हँस लेती
जख्मों पर मरहम भरती थी।
छिपाने माँ धूप से हमको
बन छाँव चली मग मग में
चल पाऊँगा कैसे माँ
कांटें भरे है पग पग में।
बाधाएं कितनी भी आई
बनी ढाल तू खड़ी रही।
करने रक्षा हमारी खातिर
बन तलवार तू अड़ी रही।
गाथा तेरी अमर है माँ
याद रहेगी हर युग युग में।
चल पाऊँगा कैसे माँ
काँटें भरे है पग पग में।
जाने से तेरे थम सा गया
बचपन मेरा हँसता पूरा।
माँ जो रहती पास मेरे
रहता न जीवन मेरा अधूरा
रहेगा आशीष साथ माँ का
हीरा सा चमकूँगा नग नग में।
चल पाऊँगा कैसे माँ
काँटें भरे है पग पग में।
कृति
तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'
धनगांव डौंडीलोहारा,
बालोद छत्तीसगढ़
9575070689
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें