*((१)) विषय :-दम*
किसमें कितना दम छुपा,ये है जाने कौन।
चलना मिलकर साथ तो,साधे रहते मौन।
साधे रहते मौन,नहींं यारो हम कम भी।
लगते खुद है चोर,दम्भ है भरता दम्भी।
बोले पीछे पीठ,रहे ना दम हो जिसमें।
आँखें करले चार,देख दम कितना किसमें।
*((२))विषय:-अंतर्मन*
अंतर्मन अंतर कहे,बाहर मन कुछ और।
कैसा तेरा रूप है,श्याम बरन या गौर।
श्याम बरन या गौर,समझ ना आवै माया।
झूठ कपट है शान,नहीं दिखता तेरा छाया।
छाँव नहीं है ठौर,प्यास से तड़पे चिलमन।
किसको कितना ज्ञान,कहे अंतर अंतर्मन।
रचना
तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'
धनगांव डौंडीलोहारा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें