नाम मेरा आम है,
हूं फिर भी खास।
खाते मुझको जो,
पा जाते है रास।
रूप मेरे है अनेक,
सबके मन भाता।
देख देख मुझे सब,
परमानंद को पाता।
घर घर मेरी शाख,
बनता हूं आचार।
लू में सिरका बनूँ,
दे शीतल बयार।
खट्टे मीठे स्वाद है,
मुह में पानी लाते।
खाते बच्चे चाव से,
इत उत है इठलाते।
तोषण कुमार चुरेन्द्र"दिनकर "
धनगांव डौंडीलोहारा
बालोद छत्तीसगढ़
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें