बीएस शर्मा भिलाई
कर्म
कर्म करे उत्साह से,
.फल पाए तत्काल/
फल की चिन्ता जो करे,
फँस जाए जंजाल//
सर्व कर्म फल त्याग को,
कहते है सन्यास/
सर्व कामना छोड़ दे,
तभी बुझेगी प्यास//
कर्म हमारे नेक हो,
नेक मिले परिणाम/
बुरे कर्म सोचे नही,
. सत्य निष्ठ अविराम//
सत्य बराबर तप नही,
कहते संत फकीर/
झूठ कभी बोले नही,
तुलसी भणत कबीर//
मीठी वाणी बोलिए,
छोड़ कपट जंजाल/
रघुवर के गुण गाइए,
फँसे नही भव जाल//
योगी साधू मौन रहि,
मन से जपते राम/
मानवता की राह मे,
सेवा आठो याम//
1 टिप्पणी:
बहुत सुन्दर दोहा आदरणीय बधाई हो....👍
एक टिप्पणी भेजें