शनिवार, 22 जनवरी 2022

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५४*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५४*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आयातक* :- आयात करने वाला (पुल्लिंग)
*आयातक* धन लोभ में, गलत करे व्यापार।
मन ही मन में मानता, धन को निज हथियार।।

२. *आयाम* :- विस्तार, मान, धारणा (पुल्लिंग)
बैठे मन *आयाम* यह, निम्न पुरा संस्कार।
वर्तमान की दौड़ में, लगा सकल संसार।।

३. *आयास* :- मेहनत, मानसिक पीड़ा, प्रयत्न (पुल्लिंग)
श्रमिक लगा *आयास* में, ले ऊर्जा भरपूर।
काहिल चाहे है सदा, श्रम से हो वह दूर।।

४. *आयु* :- उम्र, जीवन काल (स्त्रीलिंग)
मन ही मन में पालते, दीर्घ *आयु* की आस।
मगर जतन तन की कहाँ, करते हम कुछ खास।।

५. *आयुक्त* :- अभिकर्ता, कमिश्नर (पुल्लिंग)
श्रम करते हम शून्य हैं, रहते चिंता मुक्त।
फिर भी दिल से चाहते, बन जाएँ *आयुक्त*।।

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय